खेल स्पर्धा में बच्चों और बुजुर्गों ने दिखाया जौहर
फरीदाबाद| अग्रसेनसमाज सेक्टर-8 ने वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन सेक्टर-15ए विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल में किया। इसमें 100 मीटर रेस, टग ऑफ वॉर, लेमन रेस, क्रिकेट और बकेट ड्रॉप बॉल रन में अग्रसेन समाज के लोगों ने अपना जौहर दिखाया। इसमें 5 वर्ष से लेकर 70 वर्ष की उम्र तक के लोगों ने खेल उत्सव में हिस्सा लिया। इसमें विधायक विपुल गोयल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। खेल संपन्न होने के बाद विधायक विपुल गोयल ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किया। समाज के सरंक्षक सतीश मित्तल ने कहा कि इइस मौके पर प्रधान सुनीत गर्ग, महासचिव मुकेश अग्रवाल स्कूल के प्रिंसिपल आनंद गुप्ता ने विधायक विपुल गोयल को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।