पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बच्चों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

बच्चों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद| स्वरमंदिर कलश आश्रम की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नन्हे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ युवा भाजपा नेता अमन गोयल ने किया। इस मौके पर सोम प्रकाश चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सचिन शर्मा ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कला आश्रम में शास्त्रीय संगीत, गायन, नृत्य सहित अन्य कई तरह की संगीत से जुड़ी हुई गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाता है, जो हमारे बच्चों के लिए लाभकारी है। इस मौके पर संगीत गुरु राकेश शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना ने किया गया। इस मौके पर डा. सुनील, संदीप भूटल, मधुर मंगल, मुकेश कथूरिया आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...