पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जरूरतमंदों के लिए 108 यूनिट रक्त एकत्र

जरूरतमंदों के लिए 108 यूनिट रक्त एकत्र

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद| हरियाणाप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रहे युवा कांग्रेसी नेता भुवनेश कुमार ढींगडा की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें लोगों ने रक्तदान कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। भुवनेश कुमार ढींगडा फाउंडेशन भाई मित्र मंडल द्वारा आयोजित शिविर में 108 यूनिट रक्तदान हुआ। सभा में प्रदेश के पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह, शिव चरण लाल शर्मा, आफताब अहमद, विधायक ललित नागर, पूर्व विधायक आनंद कौशिक, होडल के एसडीएम प्रताप सिंह ने रक्तदाताओं का हौंसला बढ़ाया। इस मौके पर नगर निगम के एसटीपी सतीश पाराशर, एसी अनिल मेहता, एक्सईन रमेश बंसल, एसडीओ पदम भूषण, पूर्व मेयर अशोक अरोड़ा, निगम के पूर्व वरिष्ठ उपमहापौर मुकेश शर्मा, राजेंद्र भामला, पूर्व पार्षद सोम मल्होत्रा, विकास भारद्वाज, राजेश भाटिया, बसंत बिरमानी, लखन सिंगला, विकास चौधरी, पाली क्रेशर जोन के प्रधान धर्मवीर भड़ाना, सतवीर डागर, पीर जगन्नाथ, महारानी वैष्णों मंदिर के प्रधान जगदीश भाटिया थे।

खबरें और भी हैं...