रक्तदान से बचाई जा सकती है जिंदगी : नागर
फरीदाबाद| रक्तदानसे किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाई जा सकती है। तिगांव के विधायक ललित नागर रविवार को फरीदाबाद डोनर्स क्लब, महावीर इंटरनेशनल एवं सर्व सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में इंद्रप्रस्थ कालोनी स्थित सामुदायिक केंद्र में आयोजित रक्तदान शिविर में यह बात कही। उन्होंने शिविर का शुभारंभ भी किया। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष हरीश कोहली, उपाध्यक्ष अमर सरना, मंत्री नवीन अग्रवाल संगठन मंत्री विकास मेहता आदि ने विधायक ललित नागर का शॉल ओढ़ाकर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। शिविर में 36 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। इस मौके पर सुमेंद्र प्रहराज, पीएस. आनंद, बीएस बंगारी, शम्मी कपूर, अजीत सिंह, उमेश अरोड़ा, जतिन मेहंदीरत्ता, मनोज नागर, मुकेश अग्रवाल, अजयपाल चौहान, चंद्र प्रकाश आदि मौजूद थे।