पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निर्माणाधीन इमारत की 15वीं मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत

निर्माणाधीन इमारत की 15वीं मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद| आईएमटीस्थित सेक्टर-70 में एक निर्माणाधीन इमारत की 15वीं मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत हो गई। मूलरूप से बिहार के बेगूसराय जिले का रहने वाला 28 वर्षीय संजय नामक युवक काफी समय से फरीदाबाद के नहरपार इलाके में रह रहा था। वह सेक्टर-70 में बनने वाले एक हाउसिंग प्रोजेक्ट में काम कर रहा था। शनिवार को वह काम पर गया था। 15वीं मंजिल पर काम कर रहा था। शाम 6.30 संजय सीढ़ियों से नीचे उतरते वक्त गिर पड़ा। संजय की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस जांच कर रही है कि निर्माणाधीन साइट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे या फिर किसी चूक के कारण यह दुर्घटना हुई।

खबरें और भी हैं...