पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अवैध रूप से बनीं बिल्डिंगें सील विरोध में जाम, 25 पर केस दर्ज

अवैध रूप से बनीं बिल्डिंगें सील विरोध में जाम, 25 पर केस दर्ज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद| हार्डवेयरचौक पर प्लाट संख्या 66बी में अवैध रूप से बने स्थलों को सील करने के विरोध में लोगों द्वारा सड़क जाम करने के मामले में पुलिस ने प्लाट मालिकों समेत 25 लोगों पर केस दर्ज किया है। निगम टीम शनिवार को पुलिस बल लेकर सीलिंग की कार्रवाई करने पहुंची थी। विरोध स्वरूप लोगों ने करीब आधा घंटे तक सड़क जाम कर यातायात अवरुद्ध कर दिया था। विरोध के चलते टीम को चार-पांच भवन सील कर वापस लौटना पड़ा था। हार्डवेयर चौक स्थित प्लाट संख्या 66बी नगर निगम क्षेत्र में आता है। प्लाट मालिक ने इस भूखंड को टुकड़ों में कर बेच दिया। इस पर 42 लोग नगर निगम की अनुमति लिए बगैर अपना-अपना निर्माण कर बैठे। निगम ने इनके खिलाफ पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में केस दायर किया था। हाईकोर्ट ने करीब एक सप्ताह पहले हुई सुनवाई के दौरान आदेश दिए कि बिना अनुमति के बनाए गए सभी भवनों को सील कर दिया जाए। शनिवार को निगम की टीम एसई के नेतृत्व में दोपहर 1.30 बजे पुलिस बल लेकर भवनों को सील करने पहुंची। कार्रवाई शुरू होते ही लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया और वे हार्डवेयर चौक पर गए। इन्होंने सड़क जाम कर दी। पुलिस आयुक्त ने रोड जाम करने वालों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए। आयुक्त के आदेश पर थाना मुजेसर निवासी एएसआई जमील खान ने रमेश सहगल, गुलशन और राकेश खत्री समेत 25 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...