पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सूरजकुंड में सेवाएं देने वाली शटल हैपनिंग हरियाणा में दे सकती है योगदान

सूरजकुंड में सेवाएं देने वाली शटल हैपनिंग हरियाणा में दे सकती है योगदान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूरजकुंडमेले में लोगों को प्रदूषण रहित बसों की नि:शुल्क बस सेवा प्रदान कर रही शटल कंपनी हैपनिंग हरियाणा में भी योगदान दे सकती है। शटल द्वारा सूरजकुंड मेले में दी जा रही नि:शुल्क बस सेवा से हर्षित पर्यटन हरियाणा की सचिव डा. सुमिता मिश्रा ने रविवार को शटल के सीईओ अमित सिंह से बातचीत के दौरान इसके संकेत देते हुए उन्हें इस दिशा में प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया। सडक़ों पर वाहनों के बढ़ते बोझ और प्रदूषित होती हवा से लोगों को निजात दिलाने की दिशा में प्रदूषण रहित एवं सुरक्षित बस सेवा देने के लिए प्रयासरत शटल ने पर्यटन निगम के सहयोग से सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले में बेहतरीन बस सेवा प्रदान की है। शटल के सीईओ अमित सिंह के अनुसार शटल ने मेट्रो स्टेशन तुगलकाबाद सराय से सूरजकुंड में लोगों को लाने ले जाने के लिए एक दर्जन से अधिक बसों की नि:शुल्क सेवाएं प्रदान की हैं। उन्होंने कहा शटल के माध्यम से एनसीआर में 100 से अधिक रूटों पर बसों की सेवाएं लोगों को उनके घर द्वार पर ही उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने पर्यटन हरियाणा की प्रधान सचिव डा. मिश्रा ने उन्हें हरियाणा सरकार के प्रमुख प्रोजेक्ट हैपनिंग हरियाणा से जुडऩे के लिए भी निमंत्रण दिया है। शटल के फरीदाबाद सिटी मैनेजर अर्चित सेजल ने बताया कि फरीदाबाद में नहरपार क्षेत्र, सेक्टर-21 सी, सेक्टर-45 46 में तथा बल्लभगढ़ में सेक्टर-3,6,7,8,9 11 तथा वाईएमसीए, ग्रीनफील्ड, एनएचपीसी चौक, मानव रचना यूनिवर्सिटी, सेक्टर-30,37, 28 तथा पल्ला चौक और बडख़ल मोड़ पर नियमित रूप से उनकी बसों की सेवाएं उपलब्ध हैं। महिलाओं की सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। जीपीएस से बसों को जोड़ा है। चालक परिचालक पूरी तरह प्रशिक्षित हैं। पर्यावरण संरक्षण के सडक़ों पर वाहनों की कमी के लिए चौपाल पर नाटक का भी आयोजन किया गया।

खबरें और भी हैं...