पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नेशनल किक बॉक्सिंग के लिए चयनित खिलाड़ी सम्मानित

नेशनल किक बॉक्सिंग के लिए चयनित खिलाड़ी सम्मानित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्लीके तालकटोरा स्टेडियम में 16 से 21 फरवरी तक होने वाले फेडरेशन कप नेशनल किक बॉक्सिंग एवं जूनियर नेशनल किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रदेश से 66 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसमें फरीदाबाद के 23 खिलाड़ी शामिल हैं। इन्हें रविवार को एनएच-3 स्थित नगर निगम स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में लगे शिविर के दौरान किट देकर सम्मानित किया गया। हरियाणा किक बॉक्सिंग संघ के संस्थापक एवं महासचिव संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया कि फरीदाबाद से विभिन्न भार कैटेगरी के तहत नदीम खान, कृष्णा जैन, शुभम अग्रवाल, भारत कौशिक, कपिल देव, सोनू खहरालिया, राहुल चंदीला, योगेंद्र सिंह, वरुण दिवाकर, गोविंदा, पुलकित भारद्वाज, रीमा नरवत, कनिका नरवत, कुलदीप कुमार, राकेश, शुभम गुप्ता, मुमताज अब्बासी, यश नरवत, निकिता नरवत, कुलदीप सिंह, कृष्णव भट्‌ट, महक बारूदलोई, शुभम गांधी भाग लेंगे। टीम के साथ कोच राजेश कुमार गोले, सुधीर कुमार, मैनेजर धर्मेंद्र कुमार, कुलदीप कुमार, रेफरी के तौर पर सचिन कुमार, जितेंद्र सिंह ढुल, नितेश नरवत, नवीन सिहाग, जसवंत सिंह, वीरेंद्र कुमार, संदीप राव, अबिन कुमार भी शिरकत करेंगे।

खबरें और भी हैं...