पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिक्योरिटी गार्ड की हत्या का मामला सुलझा, 3 काबू

सिक्योरिटी गार्ड की हत्या का मामला सुलझा, 3 काबू

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेक्टर-55की राजीव कॉलोनी स्थित एक वर्कशाप में ट्रैक्टर ट्राली को लूटकर ले जाने वाले बदमाशों ने ही सिक्योरिटी गार्ड की हत्या की थी। पुलिस की अपराध जांच शाखा बदरपुर-बॉर्डर की टीम ने इस वारदात में शामिल तीन भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके दो और साथियों की तलाश की जा रही है। बदमाश ट्रैक्टर-ट्राली लूटने के बाद सुरक्षाकर्मी को मारकर ट्राली में डालकर बघौला ले गए और फिर उसे सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। पकड़े गए आरोपियों से लूटा गया ट्रैक्टर-ट्राली भी बरामद हुई है।

क्याहै मामला

राजीवकॉलोनी निवासी 50 वर्षीय राकेश कॉलोनी में एसकेएम वैल्डिंग वर्क्स में सिक्योरिटी गार्ड था। 3 फरवरी की रात वह ड्यूटी पर था। वर्कशाप में जाेगेंद्र नामक व्यक्ति की ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी रहती थी। सुबह 5.30 बजे सेक्टर-55 थाने की पुलिस को सूचना मिली कि ट्रैक्टर और राकेश दोनों गायब हैं। पुलिस राकेश की तलाश में जुटी लेकिन कुछ पता नहीं चला। उसी दिन दोपहर 12.30 बजे स्थानीय पुलिस को पलवल सदर थाने से सूचना मिली कि राकेश नामक व्यक्ति का शव बघौला गांव के निकट सड़क किनारे पड़ा है। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट हत्या का केस दर्ज कर लिया था। मामले की जांच सीआईए बदरपुर-बॉर्डर टीम को सौंपी गई थी। सीआईए इंचार्ज विमल कुमार ने अपनी टीम के साथ शनिवार रात को केस की गुत्थी सुलझाते हुए उत्तरप्रदेश के हाथरस जिले के गांव अमोखरी निवासी हरपाल, गजेंद्रपाल और किशनपाल को गिरफ्तार किया है। ये तीनों सगे भाई हैं और इन्होंने ही अपने दो अन्य साथियों गोलू उर्फ आलोक प्रमोद उर्फ सोनू की मदद से लूट हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।

खबरें और भी हैं...