पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एमडी का दौरा, बीके में मिली कई कमियां

एमडी का दौरा, बीके में मिली कई कमियां

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छहमार्च को सीएम मनोहर लाल खट्टर के संभावित दौरे को लेकर शुक्रवार को नेशनल अर्बन मिशन (एनएचएम) के मैनेजिंग डायरेक्टर डा. अमित कुमार अग्रवाल ने बीके अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में बने नवनिर्मित एमआरआई सीटी स्कैन सेंटर का भी निरीक्षण किया। वहां उन्होंने सभी सुविधाओं को जायजा भी लिया। पीएमओ डा. सुरेश चंद्र के अनुसार छह मार्च को सीएम नवनिर्मित सीटी स्कैन एमआरआई सेंटर का उद्घाटन करने सकते हैं। इसके चलते एनएचएम के एमडी डा. अमित कुमार अग्रवाल विजिट के लिए आए थे। इससे पूर्व भी कई अधिकारी एमआरआई सीटी स्कैन सेंटर का दौरा कर चुके हैं। दौरा करते समय उन्हें सेंटर के आगे सड़क अस्पताल की बाउंड्री वॉल टूटी हुई दिखाई। उन्होंने संबंधित कंपनी के अधिकारी को तुरंत बुलाकर बनाने के आदेश दिए। इसके बाद उन्होंने अस्पताल का दौरा किया गया। अस्पताल व्हाइट वॉश शौचालयों को दुरूस्त करने के आदेश दिए। उन्होंने सभी चिकित्सा अधिकारियों के साथ बैठक भी ली। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की तालमेल कमेटी की प्रधान आशा शर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर उन्हें ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने कर्मचारियों को तीन माह से वेतन मिलने एनआरएचएम के तहत लगाए गए कर्मचारियों को नौकरी से निकालने को लेकर ज्ञापन सौंपा।

खबरें और भी हैं...