पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एस्कार्ट्स ने हुडा को दो ड्रेनेज क्लीनिंग मशीन दीं

एस्कार्ट्स ने हुडा को दो ड्रेनेज क्लीनिंग मशीन दीं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद| स्वच्छभारत अभियान में सहयोग देते हुए एस्कार्ट्स लिमिटेड कंपनी की ओर से हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को ट्रैक्टर सहित दो ड्रेनेज क्लीनिंग मशीनें भेंट की गई। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़खल मोड़ स्थित कंपनी के कारपोरेट ऑफिस में इन मशीनों की चाभी हुडा प्रशासक डा. गरिमा मित्तल को सौंपी। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री गुर्जर ने कहा कि एस्कॉर्ट्स कंपनी इस प्रकार की मशीन सरकार को भेंट करने का निर्णय लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत अभियान को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाने का कार्य किया है। कार्यक्रम में एस्कार्ट्स के चैयरमेन राजन नंदा, प्रबंध निदेशक निखिल नन्दा, डीसी चन्द्रशेखर, हुडा प्रशासक डा. गरिमा मित्तल पुलिस संयुक्तायुक्त जगदीश नागर समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...