पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • क्षत्रिय महासभा के प्रदेश प्रभारी बने जगबीर सिंह

क्षत्रिय महासभा के प्रदेश प्रभारी बने जगबीर सिंह

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अखिलभारतीय क्षत्रिय महासभा युवा ने जिला केसरी पहलवान जगबीर सिंह को खेल प्रकोष्ठ का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। महासभा के स्टेट प्रेसीडेंट विनय भाटी ने पहलवान जगबीर सिंह को नए पद की जिम्मेदारी सौंपी। इस मौके पर जगबीर सिंह ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई हैं, उसे वे पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगे। इस मौके पर महासभा के प्रदेशााध्यक्ष विनय भाटी ने कहा कि जिले में कुश्ती के अच्छे खिलाड़ी हैं। लेकिन इनकी तरफ सरकार ध्यान नहीं दे रही। यहां कुश्ती को बढ़ावा देने के लिए कोई संसाधन नहीं हैं। खेड़ी पुल में एक बहुत पुराना अखाड़ा है। इसमें भी सुविधाओं का अभाव है। पहलवान अपने खर्चे पर ही पूरी प्रैक्टिस करते हैं। सरकार कुश्ती को प्रोत्साहन दें। इस मौके पर प्रदेश सचिव अमित भाटी, ओमपाल छोकर, जिलाध्यक्ष अनिल भाटी, उपाध्यक्ष रवि राणा, संगठन महासचिव कृष्ण रावत, संगठन सचिव देवेंद्र भाटी आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...