बाइक चोरी की कोशिश पकड़ा गया आरोपी
ओल्डफरीदाबाद पुरानी चुंगी के पास एक युवक को पुलिस ने बाइक चोरी करते हुए पकड़ लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अब सीआईए की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। सीआईए सेंट्रल के एएसआई कृष्णलाल के अनुसार 11 फरवरी की रात वे गश्त पर थे। ओल्ड फरीदाबाद स्थित पुरानी चुंगी के पास एक युवक बाइक चोरी की कोशिश कर रहा था। उन्होंने उसे तुरंत मौके पर जाकर पकड़ लिया। उसका नाम सिकंदरपुर पलवल निवासी विजय है।