पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकार की वादाखिलाफी रोडवेज कर्मियों में रोष

सरकार की वादाखिलाफी रोडवेज कर्मियों में रोष

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारकी वादाखिलाफी के िवरोध में रोडवेज कर्मचारी यूनियन का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। इसमें यूनियन के राज्य प्रधान दलबीर नेहरा यूनियन के प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बल्हारा मुख्य वक्ता थे। इसकी अध्यक्षता डिपो प्रधान राज सिंह रणबीर शर्मा ने की। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष दलबीर नेहरा ने कहा कि जिस वादों के साथ बीजेपी सत्ता में आई आज उन पर खरी नहीं उतर रही है। कई दौर की वार्ता हो चुकी है लेकिन मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सरकार की हठधर्मिता को देखते हुए रोडवेज कर्मचारी यूनियन के डिपो स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन हो रहे हैं। इस मौके पर कर्मचंद देसवाल, साहब सिंह, नेहपाल, सुरेश समेत अन्य कर्मचारी मौजूद थे। मंच संचालन जय सिंह गिल ने किया।

खबरें और भी हैं...