मेले में सोया के लजीज व्यंजन खूब भा रहे पर्यटकों को
सूरजकुंडमेले के फूड कोर्ट स्टाल नंबर-12 में सोया उत्पादों को व्यंजन के तौर पर परोसा जा रहा है। इनके स्टाल पर सोयाबीन से बने अनेक व्यंजन सोया नूडल, सोया इडली, सोया इंडी चाप, सोया शामी कबाब, सोया चिक्का, सोया सलाद, सोया बर्गर, सोया टिक्की, सोया स्प्रिंग रोल, सोया पिकल्स जैसी लजीज डिश पर्यटकों खूब पसंद रही हैं।
स्टाल के संचालक अमित बजाज के अनुसार इन उत्पादों को तैयार करने के लिए काफी अनुसंधान किया गया। इन उत्पादों को मांसाहार के विकल्प के तौर पर लोगों को पौष्टिकता से युक्त स्वाद पसंद अनुसार देने का का प्रयास है। जिससे लोग मांसाहार खाकर पौष्टिक खाद्य पदार्थोंं के रूप में अपनी पसंद बनाए।