ज्ञान के बिना पशु व्यक्ति में कोई अंतर नहीं
फरीदाबाद | सेक्टर-44सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम परिसर में संचालित स्वामी सुदर्शनाचार्य संस्कृत वेद वेदांग महाविद्यालय में सरस्वती पूजन का आयोजन हुआ। इस मौके पर छात्रों ने सस्वर संस्कृत के श्लोकों से वातावरण को गुंजित किया। इस मौके पर महाविद्यालय के चेयरमैन स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने कहा कि विद्या के बिना व्यक्ति और पशु में कोई अंतर नहीं है। इसलिए हर व्यक्ति को विद्या अवश्य ही ग्रहण करनी चाहिए। उन्होंने कहा माता सरस्वती विद्या की देवी मानी जाती हैं। इनकी कृपा से हमें विद्या की प्राप्ति होती है। इसी विद्या के सदुपयोग से हम अपने जीवन को सफल बनाते हैं। वहीं कुछ लोग इसका दुरुपयोग कर जीवन को नरकगामी रास्ते पर उतार देते हैं। उन्होंने कहा विद्या का सदा सदुपयोग होना चाहिए। विद्या का अहंकार नहीं करना चाहिए।