बसंती पंचमी : ज्ञान की देवी मां सरस्वती को नमन, मंदिरों में पूजा
बसंतपंचमी के अवसर पर स्कूलों में धूमधाम से सरस्वती पूजन किया गया। इस दौरान ज्ञान की देवी मां सरस्वती की वंदना की गई। प्रार्थना सभा में बच्चों ने मां सरस्वती से ज्ञान का वरदान मांगा। इसके अलावा सामाजिक संगठनों की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंदिराें में भी विशेष पूजा अर्चना की गई।
मंदिरमें हुआ सरस्वती पूजन
पूर्वांचलजाग्रति मंच की ओर से सेक्टर-23 में सरस्वती पूजन समारोह का आयोजन किया गया। संयोजक मोहन तिवारी, चेयरमैन वीरभान यादव, प्रधान राम सिंह के अनुसार बसंती पंचमी पर मां सरस्वती की विशेष पूजा आराधना की। प्राचीन हनुमान मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष समाज सेवी गंगेश तिवारी उपप्रधान राजेश सिंह ने कहा कि मां सरस्वती ज्ञान की देवी है। इनकी आराधना करने से हमे सदबुद्धि मिलती है। पूजन में पूर्वांचल जाग्रिति मंच के महासचिव रविकांत दुबे, उपचेयरमैन पीपी गुप्ता, उपप्रधान चंद्रशेखर राठौर, उपकोषाध्यक्ष रमेश सिंह, सचिव विनोद सिंह आदि मौजूद थे।
ज्ञानकी देवी को किया नमन
सेक्टर-21बीस्थित जीवा पब्लिक स्कूल में बसंत मनाई गई। सर्वप्रथम स्कूल के निदेशक ऋषिपाल चौहान एवं प्रधानाचार्य चंद्रलता चौहान ने देवी सरस्वती की पूजा की। उन्होंने सभी को बसंत पंचमी की बधाई दी। उन्होंने कहा विद्या धन सबसे बड़ा धन है। इसके द्वारा मनुष्य अपने जीवन को सार्थक बना सकता है। इस दौरान गुरमीत कौर ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके अलावा सेक्टर-31 स्थित फरीदाबाद मॉडल स्कूल के किडिज वर्ल्ड में बसंत पंचमी मनाई गई। इस मौके पर सभी बच्चे पीले रंग की पोशाक पहनकर आए। बच्चों ने पीले रंग के भोजन का रसास्वादन भी किया। बच्चों ने विद्या ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना की। प्रधानाचार्य शशि बाला ने सभी विद्यार्थियों को इस दिन के महत्व के बारे में बताया।