पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ड्राइंग प्रतियोगिता में एपीजे ने बाजी मारी

ड्राइंग प्रतियोगिता में एपीजे ने बाजी मारी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद | सूरजकुंडमेले में शुक्रवार को आयोजित ड्राइंग प्रतियोगिता में एपीजे स्कूल ने बाजी मारी। प्रथम पुरस्कार एपीजे स्कूल की छात्रा नाज भारद्वाज को मिला। मेला प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक एवं पर्यटन निगम के एमडी विकास यादव ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। मेले के 12वें दिन नाट्यशाला में अंतर विद्यालयीन ड्राइंग कम्पीटिशन का आयोजन किया गया। इसमें 15 विद्यालयों के 150 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। वरिष्ठ विद्यार्थियों के लिए आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता का अनूठा परिचय दिया। एपीजे से नाज भारद्वाज ने प्रथम, डीएवी स्कूल के देबायन सिल ने द्वितीय एपीजे स्कूल के सक्षम परूथी मिथाली ओझा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया।

खबरें और भी हैं...