पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इंडस्ट्रीज को आसानी से मिलेगा िबजली कनेक्शन

इंडस्ट्रीज को आसानी से मिलेगा िबजली कनेक्शन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद | सरकारप्रदेश में इंडस्ट्रीज लाने के लिए हैपनिंग हरियाणा की शुरुआत करने जा रही है। इस कैंपेन में बिजली निगम का सबसे अहम रोल रहेगा। हरियाणा में बिजनेस को आसान बनाने के लिए अब इंडस्ट्रीज को बेहद आसानी तय समय में बिजली का कनेक्शन मिलेगा। मुख्यमंत्री हरियाणा की ओर से इस संबंध में दक्षिण उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम के एमडी को आदेश जारी कर दिए हैं। बिजली निगम को जारी किए गए लेटर के इंडस्ट्रीज को पांच दिन के अंदर सर्विस कनेक्शन आर्डर जारी कर िदया जाएगा। जो इंडस्ट्रीज इंडस्ट्रियल एरिया से बाहर ग्रीन फील्ड एरिया में हैं, उन्हें इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए खुद के खर्च पर बिजनेस इंस्टालेशन वर्क के तहत अस्थाई कनेक्शन जारी किया जाएगा। यह अस्थाई कनेक्शन चार्ज जमा कराने के साथ 15 दिन के भीतर जारी होना चाहिए। डीएचबीवीएन एमडी अरुण कुमार के अनुसार हैपनिंग हरियाणा के तहत इंडस्ट्रीज को बिजली कनेक्शन बेहद आसानी से मिल जाएगा। इसके लिए सभी सर्कल के एसई को निर्देश दे दिए गए हैं।

खबरें और भी हैं...