पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बसंत पंचमी पर कलाकारों ने बिखेरी सतरंगी छटा

बसंत पंचमी पर कलाकारों ने बिखेरी सतरंगी छटा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद। सूरजकुंड मेले में बसंत पंचमी पर देसी-विदेशी कलाकारों ने अपनी सतरंगी छटा से चौपाल को मदमस्त कर दिया। थीम स्टेट तेलंगाना के लोकनृत्यों से शुरू हुई चौपाल में मथुरा, हिमाचल, पंजाब, राजस्थान व उत्तराखंड के कलाकारों ने तड़का लगाया। नामीबिया, ईजिप्ट और किर्गिस्तानियों ने भी इस तड़के में रंग जमाया। कलाकारों ने अपने लोकनृत्य से लोगों की खूब तालियां बटोरीं। मेला परिसर में कालबेलिया और बंचारी की नगाड़े की थाप ने पर्यटकों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। इस दौरान युवाओं ने जमकर मस्ती की।
पीले रंग में रंगा मेला परिसर
मेले में शुक्रवार को बसंत पंचमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसके लिए पीले रंग की थीम पर मेला परिसर सजाया गया। बसंत पंचमी के मौके पर प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। इसकी झलक विदेशी मेहमानों पर भी देखने को मिली।
मयूर नृत्य से जमा रंग
मथुरा से आए कलाकारों द्वारा मयुर नृत्य की प्रस्तुति से ऐसा लगा कि वाकई बंसत पंचमी महोत्सव परिपूर्ण हो गया। उनके द्वारा पेश किए गाने और उस पर किए जाने वाले नृत्य लोगों को स्वयं ही आकर्षित करते हैं। लोगों की भीड़ इस नृत्य को देखने के लिए उमड़ पड़ी। 13 कलाकारों ने इसकी प्रस्तुति दी।
गिद्दा-भंगड़ा ने समां बांधा
पंजाब के कलाकारों ने भंगड़ा और गिद्दा की प्रस्तुति से लोगों में दोगुना उत्साह भर दिया। दर्शक भी इस प्रस्तुति पर झूमने के लिए मजबूर हो गए। इसके अलावा उत्तराखंड के 16 कलाकारों ने फसल कटाई पर जीजा-साली की छेड़छाड़ के रूप में पेश किया जाने वाले छपेली नृत्य, हिमाचल का सर्दी में जोश जगाने के लिए ज्योति जगाकर किया जाने वाला सिरमोरी डांस ने भी बसंत पंचमी के इस मौके पर अलग रंग बिखेरे। वहीं राजस्थान के कालबेलिया ने भी इस रंग में अपना रंग जमाया। स्कूली बच्चों ने भी इस रंग में अपना रंग डाल बसंत पंचमी महोत्सव पर मेला सैलानियों की जमकर तालियां बटोरीं।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर
खबरें और भी हैं...