फरीदाबाद। लंबे अंतराल के बाद जल्द ग्राम पंचायतों में काम शुरू हो सकेगा। गांव में फिलहाल बगैर मुखिया के छोटी सरकार चल रही है। हालांकि 10 जनवरी को पंच-सरपंच 28 जनवरी को जिला परिषद सदस्य एवं ब्लॉक समिति सदस्य के परिणाम चुके हैं लेकिन इन्हें कामकाज नहीं सौंपा गया है। अभी इन सभी पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह बाकी है। इसके अलावा 15 फरवरी तक आचार संहिता भी लागू है।
इसलिए 12, 15 और 16 फरवरी को राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कर सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी। बीडीपीओ ने स्पष्ट किया है कि शपथ लेने केवल सदस्य ही जाएंगे, किसी का पति, पिता अन्य परिजन नहीं जाएगा।
तीनदिन चलेगा शपथ ग्रहण समारोह
जिलापरिषद एवं ब्लॉक समिति के सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह 12 फरवरी को करनाल में होगा। सीएम मनोहर लाल खट्टर सभी सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। फरीदाबाद में जिला परिषद के 10 सदस्य और ब्लॉक समिति के 60 सदस्य हैं।
इसके अलावा सरपंचों का शपथ ग्रहण 15 फरवरी को रोहतक में होगा। फरीदाबाद जिले से 116 ग्राम पंचायतों से सरपंच चुने गए हैं। इसके अलावा 116 ग्राम पंचायतों के 1308 पंचों का शपथ ग्रहण समारोह 16 फरवरी को गुड़गांव में होगा। शपथ ग्रहण को लेकर सभी तरह की तैयारी पूरी कर ली गई है।
फरीदाबाद के बीडीपीओ प्रदीप कुमार के अनुसार 12 फरवरी को जिला परिषद एवं ब्लॉक समिति सदस्य सुबह 6 बजे अपने-अपने ब्लॉक ऑफिस पहुंच जाएं। वहां से उन्हें हरियाणा रोडवेज की बस में करनाल शपथ ग्रहण समारोह में ले जाया जाएगा। 11 बजे सीएम इन्हें शपथ दिलाएंगे। इनके साथ वे और अन्य कुछ स्टाफ भी जाएगा। इसके अलावा ऐसे ही 15 फरवरी को 116 ग्राम पंचायतों से सरपंच सुबह 6 बजे 15 फरवरी को अपने-अपने ब्लॉक ऑफिस पहुंचें। इन्हें भी रोडवेज की बस में रोहतक शपथ ग्रहण समारोह ले जाया जाएगा। यहां भी सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। 16 फरवरी को पंचों का शपथ ग्रहण समारोह गुडग़ांव में 2 बजे है। इसलिए 10 बजे तक सभी पंच अपने-अपने ब्लॉक ऑफिस में पहुंच जाएं। शपथ ग्रहण के लिए सभी सदस्यों का आना-जाना खाना पीना प्रशासन की तरफ से होगा।
गांव में सरपंच, पंच, ब्लॉक समिति जिला परिषद के सदस्यों का कार्यकाल 25 जुलाई 2015 को पूरा हो गया था। गांव में कामकाज प्रभावित हो, इसके लिए प्रशासक नियुक्त कर दिए गए थे। इससे पहले मतदान 4 अक्टूबर को होना था लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा नए नियम बनाने के चलते चुनाव टल गए थे। इसके बाद हरियाणा में तीन चरणों में चुनाव कराए जाने की घोषणा की गई थी। फरीदाबाद जिले में प्रथम चरण में 10 जनवरी को चुनाव हो गए थे।