पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पंचमुखी गणेश 3 माह में हुए तैयार, सेंगोत्वेल रोज 14 घंटे करते थे काम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद. लगातार 3 महीने तक रोज 14 घंटे की कारीगरी। इसके बाद तैयार हुई 2 लाख 50 हजार रुपए की पंचमुखी गणेश प्रतिमा। अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में यह आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इसे तैयार किया है तमिलनाडु के पी. सेंगोत्वेल ने। इनकी यह कलाकृति मेले में आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यहां पर्यटक एक फोटो खिंचाना नहीं भूलते। वे कहते हैं कि कई कद्रदान आए हैं। उम्मीद है अंतिम दिन यह भव्य आकृति बिक जाएगी। इसकी लंबाई 8 फीट है। क्या है खास...
शुद्धि का भी रखा जाता है ख्याल
इसे शीशम की लकड़ी पर तैयार किया गया है। इसे तैयार करते समय सेंगोत्वेल ने शुद्धि का भी ख्याल रखा। वे कहते हैं कि आकृति बनाते समय चप्पल नहीं पहनते। धूम्रपान से दूर रहे। वे अक्सर ऐसा करते हैं। जब कुछ विशेष बनाना होता है तो वे कलाकृति की खूबसूरती खुद गढ़ते हैं। इनका स्टॉल नंबर 597 है। 48 वर्षीय सेंगोत्वेल अपनी शानदार कलाकृति की बदौलत तमिलनाडु सरकार से सम्मानित भी हो चुके हैं। 2 हजार से लेकर 2 लाख 50 हजार रुपए तक की कलाकृतियां हैं।
आगे की स्लाइड्स पर पढ़े पूरी खबर...
खबरें और भी हैं...