पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अब पासपोर्ट वेरीफिकेशन के लिए नहीं काटने पड़ेंगे पुलिस के चक्कर

अब पासपोर्ट वेरीफिकेशन के लिए नहीं काटने पड़ेंगे पुलिस के चक्कर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद . अब पासपोर्ट वेरीफिकेशन के लिए लोगों को बार-बार पुलिस विभाग के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। फरीदाबाद पुलिस ने अपनी वेबसाइट ‘फरीदाबाद.हरियाणापुलिस.जीओवी.इन’ के साथ पासपोर्ट सेवा केंद्र और सिटीजन पोर्टल हरसमय को कनेक्ट कर दिया है। ऑनलाइन सुविधाओं में आरटीआई सेल, नौकर-किराएदार सत्यापन, एफआईआर स्टेटस और शस्त्र लाइसेंस को भी शामिल किया गया है। अब से पहले ये सभी सेवाएं व्यक्तिगत हाजिरी पर निर्भर थीं। फरीदाबाद पुलिस चरित्र सत्यापन समेत ऑनलाइन एफआईआर रजिस्ट्रेशन की सुविधा को भी जल्द ही लोगों के बीच लेकर आने वाली है।

भ्रष्टाचार से मिलेगी मुक्ति
पासपोर्ट वेरीफिकेशन, नौकर-किराएदार सत्यापन और शस्त्र लाइसेंस सेवा को लेकर सरकार और पुलिस विभाग से लोगों की शिकायत रहती थी कि इन सेवाओं की आड़ में पुलिस कर्मचारी रिश्वतखोरी के चक्कर में फंसे रहते थे। लोगों की जेब ढीली न होने तक उन्हें बार-बार चक्कर कटवाए जाते थे। इन सेवाओं में छोटी-छोटी कमियों के कारण पूरी फाइल को दोबारा उसी प्रोसेस से गुजरना पड़ता था। लेकिन ऑनलाइन सेवा के बाद लोगों को इन तकलीफों से पूरी तरह निजात मिल जाएगी।

एफआईआर रजिस्ट्रेशन भी ऑनलाइन करने की तैयारी
एफआईआर रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन की घोषणा को भले ही छह महीने होने वाले हैं लेकिन अभी तक पुलिस इसमें कामयाब नहीं हो पाई है। पुलिस का आईटी विंग जल्द ही ऑनलाइन एफआईआर रजिस्ट्रेशन की दिशा में काम कर रहा है। फिलहाल पुलिस थानों में एफआईआर रजिस्ट्रेशन का कंप्यूटरीकृत कार्य तो शुरू हो चुका है लेकिन लोगों को अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने या चौकी ही न जाना पड़े, इस सुविधा को लोगों को जल्द देने के लिए तेजी से काम चल रहा है। पुलिस सूत्रों की मानें तो अप्रैल 2016 तक लोगों को एफआईआर भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सौगात मिल जाएगी।

चरित्र सत्यापन ऑनलाइन होगा
पुलिस विभाग चरित्र सत्यापन के लिए ई-फार्म लाने जा रहा है। इस ई-फॉर्म को भरकर कोई भी घर बैठे चरित्र सत्यापन प्राप्त कर सकेगा। ई-फार्म में कुछ आवश्यक दिशा निर्देश होंगे, जिन्हें भरने के बाद उसे पुलिस विभाग की आपराधिक रिकार्ड शाखा को भेजा जाएगा, जो संबंधित आवेदनकर्ता का आपराधिक रिकार्ड चेक करेगी। इसके बाद वही फार्म संबंधित थाने और चौकी को भेजा जाएगा, जहां से पुलिसकर्मी आवेदनकर्ता के घर व पड़ोस में जाकर और जानकारियां जुटाएंगे।
पासपोर्ट सेवा : घर बैठे लें ये जानकारियां
{फरीदाबाद.हरियाणापुलिस.जीओवी.इन वेबसाइट पर जाएं।
-वेबसाइट पर दर्शाए पासपोर्ट वेरीफिकेशन स्टेटस पर क्लिक करें।
-डिस्प्ले पर पासपोर्टइंडिया.जीओवी.इन का ट्रेक एप्लीकेशन स्टेट्स पेज सामने होगा।
-यहां एप्लीकेशन टाइप, फाइन नंबर और जन्मतिथि डालकर अपना पासपोर्ट वेरीफिकेशन स्टेटस देख संकेगे।
-इसी पेज पर पासपोर्ट ई-फार्म और एफिडेविट फार्मेट उपलब्ध है, जिन्हें आप डाउनलोड कर उसे भर सकेंगे।
-प्रीमियम एसएमएस सर्विस और एमपासपोर्ट सेवा एप भी इसी पेज पर उपलब्ध है।
खबरें और भी हैं...