पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इमली के बीज से तैयार पाउडर से बनाई पेंटिंग, कीमत डेढ लाख रुपये

इमली के बीज से तैयार पाउडर से बनाई पेंटिंग, कीमत डेढ लाख रुपये

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद। सूरजकुंड मेले में देश विदेश से कलाकार आए हुए है। मेले में देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी खरीदारी करने टूरिस्ट पहुंच रहे हैं। पुरी से आए मनोरंजन कुमार की पेंटिंग की मेले में काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। इस पेंटिंग में रामायण की झलक है। इन सूरजकुंड मेले में चार माह में तैयार किया गया है। मनोरंजन उड़ीसा के मशहूर पेंटरों में होती है से एक हैं। क्या खास है इस पेंटिंग में
-इसे इमली के बीज से तैयार पाउडर से बनाया गया है।
-राम के जन्म से लेकर रावण वध तक की पेंटिंग है।
-पेंटिंग बनाते समय वे नंगे पांव रहते।
-नेचुरल कलर से तैयार किया गया है।
-ऑयल पेंटिंग की गई है।
-इसकी खूबसूरती देखती ही बनती है।
हजार से डेढ़ लाख तक रूपये की पेंटिंग
मनोरंजन कहते हैं कि मेरे पास हर तरह की पेंटिंग है। रामायाण, महाभारत सहित अन्य देवी देवताओं की। एक हजार से लेकर डेढ़ लाख रुपए तक की पेंटिंग यहां उपलब्ध है।
छत्तीसगढ़ी ढोंगरा कलाकृति भा रही टूरिस्टो को
। लकड़ी के फ्रेम में ढोगरा कला के पीतल के बारीक कार्य की कलाकृति लोगों को खूब पसंद आ रही है। ढोगरा कला के शिल्पकार जयराम सोलंकी छत्तीसगढ़ के मूल निवासी हैं। वह पहले भी इस मेले में छह बार अपनी कला को पेश कर चुके हैं। इसके लिए उन्हें पिछले साल बेस्ट क्राफ्ट के अवार्ड से सम्मानित किया गया है। ढोगरा कला में लकड़ी के फ्रेम में पीतल के प्रयोग से सुंदर आकृतियां बनाई जाती हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखें फोटोज....
खबरें और भी हैं...