पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गौतस्करों पर नहीं हो रही कार्रवाई गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद। डबुआ कॉलोनी के आसपास गौतस्करों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां के लोगों का कहना है कि पिछले तीन माह में सौ से अधिक गाय इन तस्करों के हत्थे चढ़ चुकी हैं।
दो सप्ताह पहले लोगों ने सारन थाने का घेराव कर गायों को बचाने की गुहार लगाई थी। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस की बेरुखी से परेशान होकर लोगों ने अपनी गायों की सुरक्षा खुद करने का निर्णय लिया। शनिवार दोपहर तस्करों ने डबुआ पाली रोड पर दो गायों को कुल्हाड़ी से घायल कर दिया।

इस दौरान लोगों को आता देख वे गायों को अपने साथ ले जाने में नाकामयाब रहे। इस घटना से गुस्साए लोगों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस दौरान लोगों ने कहा कि जल्द ही वे इस मामले को लेकर पुलिस कमिश्नर से शिकायत करेंगे। इन लोगों का कहना है कि तस्कर डबुआ, पाली, उत्तम नगर, जवाहर कॉलोनी की गायों पर नजर रखते हैं। रात्रि में
मौका पाकर गौकशी के लिए इन्हें उठा ले जाते हैं। इस मौके पर सतीश भागना, कृष्ण खटाना, श्यामबीर भड़ाना, विनोद भाटी, अजीत भड़ाना, महेश भड़ाना, विजयपाल बैसला, ओम प्रकाश राठी, बबली, जितेन्द्र प्रधान, ब्रजपाल, सोहन भड़ाना, आशाराम भाटी, जगत, पप्पू, चन्द्र भड़ाना, मोहन विधूड़ी, भागमल आदि मौजूद थे।