फरीदाबाद. अरावली में अवैध निर्माण और खनन को रोकने के लिए बुधवार सुबह तड़के प्रशासन की ओर से मिले आदेशों पर नगरनिगम दस्ते ने भारी पुलिस बल के साथ कार्रवाई करने को अनंगपुर गांव पर धावा बोला। गांव वालों के भारी विरोध के चलते दस्ते का नेतृत्व कर रहे अधिकारी गांव में पैदल दाखिल हुए और गांव वालों की ही जेसीबी से वहां पर हो रहे कुछ अवैध निर्माण को ढहाया।
गांववालों द्वारा तीन दिन का वक्त लिखित में मांगने पर अधिकारियों ने उन्हें तीन दिन का समय दे दिया। इस दौरान एसडीएम धर्मेंद्र, नगरनिगम ज्वाइंट कमिश्नर इंद्रपाल बिश्नोई, तहसीलदार विजेंद्र राणा, नगरनिगम तोडफ़ोड़ विभाग एसडीओ ओपी मोर सहित पांच थानों के थानाध्यक्षों के साथ पूरा पुलिस बल मौजूद रहा।
स्लाइड्स पर क्लिक कर पढ़िए पूरी खबर...