पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी बसपा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद. बसपा की जोन स्तरीय बैठक सेक्टर-10 स्थित लोकसभा कार्यालय में हुई। इस मौके पर उत्तरप्रदेश के पूर्व मंत्री एवं हरियाणा प्रभारी राजबीर सिंह बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता बसपा के प्रदेशाध्यक्ष नरेश सारन ने की। इस दौरान राजबीर सिंह ने कहा कि आज देश में महंगाई व भ्रष्टाचार का बोलबाला है। लोग मूलभूत सुविधाओं की कमी के चलते परेशान हैं।
उन्होंने कहा, देश व प्रदेश में बसपा की सरकार बनने पर महंगाई, भ्रष्टाचार व गुंडातत्व का पूरी तरह से खात्मा हो जाएगा। प्रदेशाध्यक्ष नरेश सारन ने कहा कि आज हर वर्ग कांग्रेस की नीतियों से परेशान है और बदलाव चाहता है। इस मौके पर बसपा के लोकसभा प्रत्याशी पं. राजेंद्र शर्मा ने कहा कि फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र आज विकास के मामले में निरंतर पिछड़ता जा रहा है।
जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के चलते जहां युवा रोजगार से वंचित है, वहीं किसान, मजदूर व आम आदमी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। इस मौके पर राजबीर सिंह ने शेर मोहम्मद का बसपा का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया। बैठक में रामजीलाल, श्यामलाल, कृष्ण खुटैल, महेंद्र जाजौरिया, नेत्रपालराम, मुन्नीलाल दीपिया, टीकम सिंह, जिलाध्यक्ष बृजेंद्र तंवर, पलवल जिलाध्यक्ष अनिल कुमार, शहरी जिलाध्यक्ष राजेश रंगा, टेकचंद शर्मा, पं. ईश्वरलाल शर्मा, गिर्राज शर्मा, सुशील काले, धर्मचंद शर्मा, आरडी सागर, अनिल कुमार, कमल गौतम, जेपी कोषाध्यक्ष, महिला विंग अध्यक्ष कमला गौतम सहित विधानसभा के प्रभारी, अध्यक्ष व कार्यकर्ता मौजूद थे।