पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिजनेसमैन के क्रेडिट कार्ड से रशिया में निकाले 1 लाख रूबल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद. सेक्टर-15 में रहने वाले एक बिजनेसमैन शहर में ही थे लेकिन उनके क्रेडिट कार्ड से किसी ने रशिया में 1 लाख 4 हजार 544 रूबल निकाल लिए। मामला दिसंबर 2012 का है लेकिन पुलिस ने इसको अब दर्ज किया है।
कैसे हुई ठगी
सेक्टर- 15 के मकान नंबर 1166 निवासी एके गौड़ ने बताया कि उनका इंटरनेशनल ट्रेडिंग (एक्सपोर्ट इंपोर्ट) का काम है। वे अक्सर काम के सिलसिले में विदेश जाते हैं। उनका सेक्टर-15ए स्थित क्राउन प्लाजा के अंदर सिटी बैंक में अकाउंट है।
31 दिसंबर की रात लगभग डेढ़ बजे उनके फोन पर मैसेज आया। मैसेज में उनके क्रेडिट कार्ड से रशिया में 104544 रूबल निकालना बताया गया। 1 जनवरी को उनके पास बैंक से फोन आया और बैंककर्मियों ने उनके द्वारा किए गए क्रेडिट कार्ड के यूज के बारे में पूछा।
गौड़ ने बैंककर्मियों को बताया कि वह कभी भी रशिया नहीं गए और क्रेडिट कार्ड भी उन्हीं के पास है। बावजूद किसने रशिया में क्रेडिट कार्ड यूज किया। गौड़ के अनुसार किसी ने क्रेडिट कार्ड से हवाई जहाज की टिकटें बुक कराई थीं। गौड़ ने इसकी शिकायत सिटी बैंक व फरीदाबाद साइबल सेल को दी।