फरीदाबाद। मुजेसर थाना क्षेत्र में रहने वाली 25 वर्षीय एक युवती के साथ उसके सौतेले पिता ने चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मुजेसर थाने के तहत रहने वाली 25 वर्षीय युवती ने बताया कि कुछ समय से वह दो बच्चों के साथ अपनी मां के साथ रह रही है। मां ने करीब 20 साल पहले उनके पिता से तलाक ले लिया था। इसके बाद करीब 10 साल पहले खुर्शीद के साथ निकाह कर लिया था। 22 सितंबर को उनकी मां किसी काम से बाहर गई थी। वह घर पर अकेली थी। रात 9 बजे उसका सौतेला बाप खुर्शीद मकान पर आया। उसने उन्हें खाना दिया। इसके बाद वह अपने कमरे में चली गई। वहां खुर्शीद आ गया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। मना करने पर उसने उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया।
उसके सौतेले बाप ने उसे धमकी दी कि यदि वह चिल्लाई तो उसे व उसके बच्चों को मार देगा। उसने उसकी मां को भी मार देने की धमकी दी। इससे वह घबरा गई और उसका विरोध नहीं कर सकी। खुर्शीद ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने धमकी दी कि यदि यह बात किसी को बताई तो वह उसे व उसके परिवार को जान से मार देगा। उसने घटना की शिकायत पुलिस से की। मुजेसर थाना पुलिस ने आरोपी खुर्शीद के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रहीं सब इंस्पेक्टर राज रानी का कहना है कि आरोपी को जल्द अरेस्ट कर लिया जाएगा।