पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पांच साल में जिले में बढ़ गए चार लाख मतदाता, उम्मीद्वारों का करेंगे फैसला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बल्लभगढ़। वर्ष 2009 के विधानसभा चुनाव के बाद 5 साल में जिले के 6 विधानसभा क्षेत्र में करीब 4 लाख मतदाता बढ़े हैं। निर्वाचन कार्यालय के अनुसार सबसे अधिक वोट तिगांव विधानसभा क्षेत्र में बढ़े हैं। वहीं सबसे कम वोटरों की बढ़ोतरी पृथला विधानसभा क्षेत्र में हुई है। साल 2009 में फरीदाबाद जिले में वोटरों की संख्या 7 लाख 95 हजार 606 थी। अब फरीदाबाद जिले की 6 विधानसभा क्षेत्रों में वोटरों की संख्या 12 लाख 20 हजार 710 हो गई है।
चलता रहा वोटर कार्ड कैंपेन
चुनाव तहसीलदार प्रह्लाद सिंह का कहना है कि प्रशासन समय-समय पर वोटर कार्ड बनाने के लिए कैंपेन चलाता रहा है। इसके अलावा पूरे साल चुनाव कार्यालयों में वोटर कार्ड बनाने के लिए लोगों से आवेदन लिए जाते रहे हैं। यही कारण रहा कि लोग जागरूक हुए और फरीदाबाद जिले में 4 लाख 25 हजार से अधिक नए मतदाता जुड़े। उन्होंने बताया कि वोटरों की संख्या में इजाफा होने से उम्मीद है कि इस बार चुनाव में वोट पोलिंग का प्रतिशत भी पिछले चुनाव के मुकाबले ज्यादा रहेगा।

425104 मतदाता बढ़े
पिछले 5 साल में जिले में 4 लाख 25 हजार 104 मतदाता बढ़े हैं। ऐसे में उम्मीद है इस बार वोटों की पोलिंग भी पहले से अधिक होगी। फरीदाबाद जिले में 6 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इनमें पृथला, एनआईटी, फरीदाबाद, बडख़ल, बल्लभगढ़ और तिगांव विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। साल 2009 में फरीदाबाद जिले में वोटरों की संख्या 7 लाख 95 हजार 606 थी। एनआईटी विधानसभा में कुल 1 लाख 29 हजार 129 वोटर थे। तिगांव विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 35 हजार 161 वोटर थे। बड़खल में 1 लाख 34 हजार 437 वोटर , बल्लभगढ़ में 1 लाख 29 हजार 275 वोटर, फरीदाबाद विधानसभा में 1 लाख 32 हजार 845 वोटर तथा पृथला में 1 लाख 34 हजार 759 वोटर थे।