खर्च का हिसाब-किताब रखने के लिए प्रत्याशी को अपना एक रजिस्टर मेंटेन करना होगा। दूसरी ओर प्रशासन भी शैडो रजिस्टर मेनटेन करेगा। चुनाव के बाद दोनों रजिस्टर से खर्च का मिलान किया जाएगा। तय किए गए रेट के हिसाब से कपड़े के एक झंडे का खर्च 35 रुपए रखा गया है। जबकि लाउडस्पीकर का खर्च 700 रुपए रोज रखा गया है। वहीं होर्डिंग का 11 रुपए प्रति स्क्वेयर फुट का रेट निर्धारित किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी विजय सिंह दहिया के अनुसार सभी वस्तुओं के रेट मुख्य चुनाव आयुक्त और सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सलाह कर तय किए गए हैं। चुनाव प्रचार के दौरान अगर कोई प्रत्याशी इन वस्तुओं का इस्तेमाल करता है तो उसका खर्च उसी दर से तय किया जाएगा।