मृतकों के परिजन जाम के दौरान मुआवजे और हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। पुलिस अधिकारियों ने मृतकों के परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। परिजनों ने इस हादसे के लिए कंपनी प्रबंधन को जिम्मेदार माना। इसके बाद यह केस दर्ज किया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार को ही शवों का पोस्टमार्टम कराया गया था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जवाहर कॉलोनी में रहने वाला 35 वर्षीय जितेंद्र व बल्लभगढ़ की भगत सिंह कॉलोनी में रहने वाला 30 वर्षीय संजय कुमार सेक्टर-24 स्थित रॉयल टूल्स कंपनी में लिफ्ट ठीक कर रहे थे। उन्होंने लिफ्ट रोकने के लिए एक सपोर्ट लगाई हुई थी। लिफ्ट ठीक करते समय अचानक सपोर्ट हिल गई। इस कारण लिफ्ट फिसल गई और उसके नीचे दोनों मैकेनिक दब गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद कंपनी के कर्मचारी दौड़े और दोनों मैकेनिकों को बाहर निकाला। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे।
पुलिस ने हादसे के बाद उनके परिजनों को सूचित कर दिया था। उधर मृतक जितेंद्र की पत्नी सुधबुध खो बैठी थी, इसलिए बयान नहीं दे पाई। शनिवार को जितेंद्र की पत्नी शोभा व संजय की पत्नी द्वारा दिए गए बयान के आधार पर लापरवाही से मौत होने का केस दर्ज किया गया।
आगे की स्लाइड में देखिए तस्वीरेेेें...