पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बल्लभगढ़। मोहना गांव में शुक्रवार रात एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला के गले पर निशान मिलने से मायके वालों ने हत्या का शक जाहिर करते हुए पुलिस को इसकी शिकायत दी। उसने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बीके अस्पताल भेज दिया। थाना छांयसा पुलिस के अनुसार मर्रोली गांव निवासी गिर्राज सिंह ने अपनी बेटी संगीता की शादी करीब 8 साल पहले मोहना निवासी ओमवीर के साथ की थी।
शादी के बाद से दोनों ठीक से रह रहे थे। बताया जाता है शुक्रवार को संगीता की पति ओमवीर से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। रात को दोनों अपने तीनों बच्चों के साथ कमरे में सो गए। ओमवीर ने सुबह उठकर देखा तो संगीता कमरे में फांसी पर झूल रही थी। इस मामले की सूचना पुलिस और संगीता के मायके वालों को दी गई।

मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जांच की। पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर कब्जे में ले लिया। सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह के अनुसार महिला के मायके वाले फांसी लगाकर हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं। जबकि प्रथम दृष्टया यह सुसाइड का मामला लग रहा है। इसलिए शव का पोस्टमॉर्टम डॉक्टरों के बोर्ड से कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।