फरीदाबाद। फरीदाबाद जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों से कैंडीडेट की ओर से किए गए नामांकन की जांच सोमवार को की गई। इनमें से 80 प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए गए। अब एक अक्टूबर को नाम वापसी का दिन है। इसके बाद तय होगा कि किस विधानसभा क्षेत्र में कौन-कौन मैदान में रहेगा। नाम वापस सुबह 11 से शाम 3 बजे तक लिए जा सकेंगे।
बडख़ल विधानसभा क्षेत्र से 13
बडख़ल विधानसभा क्षेत्र से किए गए सभी नामांकन ठीक पाए गए। विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम महाबीर प्रसाद के अनुसार प्रत्याशियों में से छह अभ्यर्थी राष्ट्रीय एवं राज्य राजनीतिक दल, दो रजिस्ट्रीकृत राजनीतिक दल तथा पांच कैंडीडेट निर्दलीय हैं। उन्होंने कहा राष्ट्रीय एवं राज्य राजनीतिक दलों की श्रेणी से सम्बन्धित अभ्यर्थियों में इंडियन नेशनल लोकदल के चन्द्र भाटिया, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से जगराम, बहुजन समाज पार्टी के धर्मबीर भड़ाना, हरियाणा जनहित कांग्रेस से मनोहर लाल गेरा, इंडियन नेशनल कांग्रेस से महेन्द्र प्रताप सिंह तथा भारतीय जनता पार्टी से सीमा त्रिखा शामिल हैं। इसके अलावा रजिस्ट्रीकृत राजनीतिक दलों के दो अभ्यर्थियों में राष्ट्रीय आर्य राज सभा के अजीत सिंह तथा राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी के शैलेन्द्र का नामांकन पत्र सही पाया गया है। निर्दलीय श्रेणी के शेष बचे अभ्यर्थियों में अली हसन, चन्द्र भाटिया, पवन शर्मा, मनीराम तथा संदीप भड़ाना शामिल हैं।
बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र से 13
बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भरे गए सभी 13 नामांकन सही पाए गए। रिटर्निंग अधिकारी एवं बल्लबगढ़ के एसडीएम मुकुल कुमार के अनुसार इनमें से पांच अभ्यर्थी राष्ट्रीय एवं राज्य राजनीतिक दलों, चार अभ्यर्थी रजिस्ट्रीकृत राजनीतिक दलों तथा चार अभ्यर्थी निर्दलीय श्रेणी से सम्बन्धित हैं। उन्होंने बताया राष्ट्रीय एवं राज्य राजनीतिक दलों की श्रेणी से सम्बन्धित अभ्यर्थियों में हरियाणा जनहित कांग्रेस से ओमपाल टोंगर, बहुजन समाज पार्टी से धीरेंद्र प्रताप सिंह, भारतीय जनता पार्टी से मूलचंद शर्मा, इंडियन नेशनल कांग्रेस से लखन कुमार सिंगला तथा इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी से ललित कुमार बंसल शामिल हैं। रजिस्ट्रीकृत राजनीतिक दलों के चार अभ्यर्थियों में समाजवादी पार्टी के इमरान खान, नेशनल जनहित कांग्रेस (एबी) के राधा रमण मिश्रा, हरियाणा लोकहित पार्टी के वेद प्रकाश यादव तथा आरक्षण विरोधी पार्टी के संजय शर्मा के नामांकन सही पाए गए हैं। उन्होंने कहा जिन चार निर्दलीय अभ्यर्थियों के नामांकन छंटनी उपरांत ठीक पाए गए हैं उनमें धर्मबीर खटाना, मूलचंद, राजेश गुप्ता तथा सुधा शामिल हैं।
पृथला विधानसभा क्षेत्र से 10
पृथला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में फिलहाल कुल 10 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं। इस विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी सतपाल सिंह के अनुसार इनमें से पांच अभ्यर्थी विभिन्न राजनीतिक दलों से सम्बन्धित हैं। जबकि अन्य पांच अभ्यर्थी निर्दलीय हैं। राजनीतिक दलों से सम्बन्धित अभ्यर्थियों में बहुजन समाज पार्टी से टेकचंद शर्मा, भारतीय जनता पार्टी से नयनपाल रावत, इंडियन नेशनल कांग्रेस से रघुवीर तेवतिया, हरियाणा जनहित कांग्रेस से राकेश तंवर तथा इंडियन नेशनल लोकदल से राजेन्द्र सिंह बीसला है। जिन पांच निर्दलीय अभ्यर्थियों के नामांकन छंटनी के उपरांत ठीक पाए गए हैं उनमें अशोक कुमार कौशिक, जिले सिंह, देवेन्द्र सिंह, राजेश तेवतिया तथा सुरेन्द्र कुमार शामिल हैं।
एनआईटी विधानसभा क्षेत्र से 17
फरीदाबाद एनआईटी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 17 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं। रिटर्निंग अधिकारी एवं एडीसी दिनेश यादव के अनुसार चार अभ्यर्थी राष्ट्रीय एवं राज्य राजनीतिक दल, तीन अभ्यर्थी रजिस्ट्रीकृत राजनीतिक दल तथा 10 अभ्यर्थी निर्दलीय श्रेणी से हैं। राष्ट्रीय एवं राज्य राजनीतिक दलों की श्रेणी से सम्बन्धित अभ्यर्थियों में इंडियन नेशनल कांग्रेस के गुलशन बग्गा, भारतीय जनता पार्टी के यशवीर सिंह डागर, बहुजन समाज पार्टी के लियाकत अली तथा इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी के नगेन्द्र भड़ाना हैं। रजिस्ट्रीकृत राजनीतिक दलों के तीन अभ्यर्थियों में हरियाणा जन चेतना पार्टी (वी) के अतर सिंह, हरियाणा लोकहित पार्टी के अब्बास खान तथा राष्ट्रीय नौजवान दल के जयप्रकाश ठाकुर के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। छंटनी के उपरांत शेष बचे निर्दलीय श्रेणी के 10 अभ्यर्थियों में अनूप शर्मा, दिनेश कुमार, देवेन्द्र सिंह, देशराज सिंह राणा, नरेश कुमार, प्रतिमा, माया शर्मा, रविन्द्र गुप्ता, शिवचरण लाल तथा हफीज अहमद शामिल हैं।
तिगांव विधानसभा क्षेत्र से 12
तिगांव विधानसभा क्षेत्र से 12 अभ्यर्थियों के नामांकन सही पाए गए हैं। रिटर्निंग अधिकारी नरेश पंकज के अनुसार इनमें से चार अभ्यर्थी राष्ट्रीय एवं राज्य राजनीतिक दल, तीन अभ्यर्थी रजिस्ट्रीकृत राजनीतिक दल तथा पांच अभ्यर्थी निर्दलीय हैं। राष्ट्रीय एवं राज्य राजनीतिक दलों की श्रेणी से सम्बन्धित अभ्यर्थियों में इंडियन नेशनल लोकदल से अरविंद भारद्वाज, बहुजन समाज पार्टी से गिर्राज शर्मा, भारतीय जनता पार्टी से राजेश नागर तथा इंडियन नेशनल कांग्रेस से ललित नागर शामिल हैं। रजिस्ट्रीकृत राजनीतिक दलों के तीन अभ्यर्थियों में हरियाणा लोकहित पार्टी से बबली शर्मा, हरियाणा जन चेतना पार्टी (वी) से लीलू तथा समाजवादी पार्टी से विजय भाटी के नामांकन सही पाए गए। जिन पांच निर्दलीय अभ्यर्थियों के नामांकन ठीक पाए गए हैं उनमें जगदीश वाल्मीकि, नाहर सिंह चौहान, बीरपाल गुर्जर, राजेश नागर तथा लक्ष्मी शामिल हैं।
फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से 15
फरीदाबाद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से कुल 15 अभ्यर्थी के नामांकन ठीक पाए गए। इस विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी कुलबीर सिंह ढाका के अनुसार इनमें से पांच अभ्यर्थी राष्ट्रीय एवं राज्य राजनीतिक दल, दो अभ्यर्थी रजिस्ट्रीकृत राजनीतिक दल तथा आठ अभ्यर्थी निर्दलीय हैं। राष्ट्रीय एवं राज्य राजनीतिक दलों की श्रेणी से सम्बन्धित अभ्यर्थियों में इंडियन नेशनल कांग्रेस से आनंद कौशिक, हरियाणा जनहित कांग्रेस से आस मोहम्मद, इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी से प्रवेश मेहता, भारतीय जनता पार्टी से विपुल गोयल तथा बहुजन समाज पार्टी से सतबीर सिंह शामिल हैं। रजिस्ट्रीकृत राजनीतिक दलों के दो अभ्यर्थियों में हरियाणा लोकहित पार्टी के रामेश्वर सिंह तथा बहुजन मुक्ति पार्टी के शकील खान के नामांकन सही पाए गए हैं। जिन आठ निर्दलीय अभ्यर्थियों के नामांकन छंटनी बाद सही पाए गए हैं उनमें इंद्रपाल, चन्द्रवती मावी, दीनदयाल गौतम, बिजेंद्र मावी, मनोज कुमार शर्मा, रकमवती उर्फ कर्मवती, राकेश कुमार मिगलानी तथा संजय कुमार जिंदल शामिल हैं।
पलवल में दो और हथीन में 4 नामांकन रद्द
पलवल और हथीन विधानसभा क्षेत्र से भरे गए 43 में से 37 नामांकन सही पाए गए। जबकि 6 नामांकनों में कमियां होने से उन्हें निरस्त कर दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी के. मकरंद पांडुरंग के अनुसार पलवल विधानसभा क्षेत्र से 19 नामांकन पत्र भरे गए थे। इनमें से 17 सही पाए गए। इसी तरह हथीन विधानसभा क्षेत्र से 24 नामांकन में से 20 सही पाए गए।
होडल क्षेत्र : 20 प्रत्याशियों में से 13 के नामांकन सही
एसडीएम दफ्तर में सोमवार को नामांकन की जांच की गई। इस दौरान 20 में से 7 नामांकन रद्द कर दिए गए। नामांकन फार्मों की जांच प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन कार्यालय में सुबह से ही प्रत्याशी पहुंचे गए थे। फार्मों की जांच प्रक्रिया दोपहर तीन बजे तक चलती रही। फार्मों की जांच के बाद कांग्रेस से उदयभान, भाजपा से रामरतन, इनेलो से जगदीश नायर, हजकां से सुभाष सिंह, बसपा से महेश राणा, सपा से मनोहर, टोला पार्टी से दिनेश कुमार के अलावा आजाद प्रत्याशी चमेली देवी सोलंकी, रवींद्र, केपी सिहं, सतीश, जगदीश व कमला नायर के नामांकन सही पाए गए। जबकि हलोपा से निर्मला सिकरीवाल, अंतिम, राष्ट्रीय लोकदल स्वराज पार्टी से प्रह्लादी, रिपब्लिकन पार्टी से कुलदीप के अलावा आजाद प्रत्याशी परशुराम, चरण सिहं व राजगोपाल के फार्मों में कमियां पाए जाने से उन्हें रद्द कर दिया गया।