पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए शहर एकजुट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(सेक्टर-14 से जम्मू कश्मीर के बाढ़ पीडि़तों के लिए राहत सामग्री के ट्रक को रवाना करते सेक्टर-14 के लोग।)
फरीदाबाद। जम्मू-कश्मीर में आई बाढ़ पीडितों की सहायता के लिए पूरा शहर एकजुट हो गया है। सभी संस्थान, शहर के लोग, धार्मिक-सामाजिक संगठन सभी कुछ न कुछ दान कर रहे हैं। सूरज कुंड रोड स्थित मानव रचना विश्व विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय डॉ. ओपी भल्ला की स्मृति में गठित डॉ. ओपी भल्ला फाउंडेशन की चेयरपर्सन सत्या भल्ला की तरफ से उनके पुत्र एवं यूनिवर्सिटी के चांसलर प्रशांत भल्ला ने पांच लाख रुपए की सहायता राशि का चैक डीसी विजय सिंह दहिया को भेंट किया।
सहायता के लिए आगे आए

इसके अलावा फरीदाबाद एस्टेट एजेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा हुडा के संपदा अधिकारी के माध्यम से भेजी गई 2 लाख 51 हजार रुपए की सहायता राशि का चेक जिला रेडक्रास सोसायटी के सचिव डीआर शर्मा को डीसी ने सौंप दिया है। बिजली निगम की ओर से सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने अपने एक दिन का वेतन स्वेच्छा बाढ़ ग्रस्त लोगों की सहायता के लिए दिया है। साथ ही फरीदाबाद की ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन यूनियन ने बाढ़ पीडितों की सहायता के लिए अभियान चलाया है। इसमें सभी लोग अपनी स्वेच्छा से दान कर रहे हैं।

महाराज दर्शनदास चेरिटेबल ट्रस्ट कंत दर्शन दरबार सेक्टर 17 द्वारा जम्मू कश्मीर में आई त्रासदी में फंसे लोगों के लिए फरीदाबाद से बाबा धर्मदास की रहनुमाई में एक ट्रक राहत सामग्री रवाना की। इस मौके पर बाबा धर्मदास ने कहा कि समाजसेवा से बड़ा कोई पुण्य का कार्य नहीं है। इसके लिए सभी को आगे आना चाहिए। इस मौके पर प्रधान त्रिलोक सिंह व दास मोहन शर्मा ने बताया कि संस्था समय-समय पर सामाजिक व धार्मिक कार्यों में सदैव अपनी अहम भूमिका निभाती है।
उन्होंने अन्य सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं से भी आग्रह किया है कि वह भी जम्मू कश्मीर त्रासदी में फंसे लोगों की मदद के लिए आगे आएं। अधिक से अधिक सहायता उन तक पहुंचाने के लिए प्रयास करें। इसके अलावा शहर के कई सामाजिक संगठन व लोगों ने एकजुट होकर राहत सामग्री से भरा एक ट्रक जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना किया है। इसमें बर्तन, बिस्तर, दवाइयां, पानी, मसाले, आटा, चावल आदि ट्रक में भेजे गए हैं। यह सहायता अशोक मारवा, अनुराग मारवा, ब्रिगेडियर आनंद कांत, सेक्टर-16ए गीता मंदिर, अजय जुनेजा, पंकज, पूजा, चैतन्य सेवा समिति, मोहिंदर कौर, डा. साैरभ शर्मा, कीर्ति मेहंदीरत्ता, शीना, सुमित नागपाल, राजन नागपाल समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

सहायता के लिए आगे आएं

रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष व डीसी विजय सिंह दहिया ने ने कहा कि इस प्रकार की प्राकृतिक आपदा के समय हम सभी को एकजुट होकर राष्ट्रहित में पीड़ितों की अधिक से अधिक आर्थिक मदद करने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा जिले के सभी संस्थानों तथा समाजसेवी संस्थाओं को जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों की सहायता रेडक्रास सोसायटी के माध्यम से करनी चाहिए। इस संबंध में सेक्टर-12 स्थित सोसायटी के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। इस दौरान रेड क्रास सोसायटी के सचिव डीआर शर्मा, सहसचिव बीबी कथूरिया व गौरव रामकरण, सहायक जितिन शर्मा व पुरुषोत्तम सैनी भी मौजूद थे।
आगे की स्लाइड में पढ़िए पूरी खबर...