पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • CM Gujjar Brought To Court Several Projects

सीएम दरबार से गुर्जर लाए कई परियोजनाएं, विकास पर हुई बातचीत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर फरीदाबाद संसदीय क्षेत्र की समस्याओं को लेकर चंडीगढ़ सीएम के पास पहुंचे। इस दौरान विकास से संबंधित कई मुद्दों पर सीएम के साथ बातचीत हुई। इस दौरान सीएम ने कई परियोजनाओं को मौके पर ही हरी झंडी दे दी।
बड़खल में भरेगा पानी
चंडीगढ़ से लौटकर गुर्जर ने बताया कि सीएम मनोहरलाल खट्टर के सामने उन्होंने बड़खल झील का मुद्दा उठाया। उनसे कहा, यदि इसमें पानी भरने का जुगाड़ हो जाता है तो फरीदाबाद ही नहीं एनसीआर के लोगों के लिए एक अच्छा पर्यटन स्थल मिल जाएगा।
इस पर सीएम ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्र में खनन के बाद बनी झीलों में हुए जलभराव का उपयोग पाइप लाइन के जरिए बड़खल झील में डाला जा सकता है। उन्होंने कहा इसके अलावा झील में जलापूर्ति की अन्य संभावनाओं को तलाशने के लिए कहा। गुर्जर के अनुसार सीएम के सकारात्मक रुख से लगता है। बड़खल झील के एक बार फिर भरने के आसार नजर आ रहे हैं।

सेक्टर-62 में जिमखाना
इसके अलावा उन्होंने सीएम के सामने हुडा द्वारा सेक्टर-62 में जिमखाना क्लब का निर्माण करने को हरी झंडी दे दी है। इसके अलावा हरियाणा राज्य शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा आगरा नहर के पार के विभिन्न सेक्टरों में डिवाइडिंग रोड को सुदृढ़ करने तथा सेक्टर-46 रेलवे क्रासिंग के निकट आरयूबी के निर्माण की संभावनाएं तलाशने को कहा।

मेट्रो विस्तार पर भी चर्चा
बैठक में आगरा नहर पार के सेक्टरों में दिल्ली मेट्रो रेल परियोजना के विस्तार के लिए अध्ययन करने की बात सीएम ने कही। दिल्ली-फरीदाबाद रूट को सूरजकुंड तथा उत्तरी फरीदाबाद के किसी अन्य उपयुक्त स्टेशन से लिंक उपलब्ध कराने पर भी बातचीत हुई। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजीव कौशल, नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पी राघवेन्द्र राव, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के प्रधान सचिव एसएन राय, हुडा के मुख्य प्रशासक बृजेन्द्र सिंह के अलावा फरीदाबाद नगर निगम व संबन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
पुल के लिए दी हरी झंडी

गुर्जर ने सीएम के सामने फरीदाबाद में गुड़गांव-आगरा नहर पर पल्ला तथा ऐतमादपुर सड़क पर चार मार्गीय पुल बनाने का प्रस्ताव रखा। सीएम के सामने दलील रखी कि पुल बनने से इन क्षेत्रों को काफी राहत मिलेगी। यहां के लोग भी पुल बनाने की मांग काफी दिनों से उठाते आ रहे हैं। इस पर सीएम ने पुल बनाने के लिए हरी झंडी दे दी।