पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हड़ताल पर बिजली निगम के ठेकेदार कामकाज बंद

हड़ताल पर बिजली निगम के ठेकेदार कामकाज बंद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद। बिजली निगम के करीब 18-20 ठेकेदार अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। उन्होंने कामकाज ठप कर दिया है। ऐसे में यदि अब कोई इमरजेंसी फॉल्ट या मेंटीनेंस की स्थिति आती है तो ठेकेदार की लेबर काम नहीं करेगी। उनकी मांग है कि बहुत पुराने समय से चले आ रहे रेट रिवाइज किए जाएं।
इसके अलावा ठेकेदार को मैटीरियल समय उपलब्ध कराया जाए। साथ ही उन पर लगाए जाने वाले पेनाल्टी के नियम को बंद किया जाए। ठेकेदार संदीप व नितिन शर्मा ने कहा कि समय पर मैटीरियल न मिलने से काम समय पर पूरा करने में देरी होती है। काम समय पर पूरा नहीं होता तो ठेकेदार पर पेनाल्टी लगा दी जाती है। इसकी वजह से ठेकेदार को डबल नुकसान होता है। उन्होंने कहा, रेट रिवाइज किए जाएं। यह रेट काफी पुराने समय से चले आ रहे हैं। जबकि वर्तमान के हिसाब से अब कॉस्ट अधिक हो गई है। इसकी वजह से से भी ठेकेदारों को काफी नुकसान होता है।

ठेकेदार अशोक ढिल्लो व सतबीर ने कहा कि इस मसले को लेकर वह एसई मुकेश गुप्ता से बात कर चुके हैं। लेकिन अभी तक उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में उन्हें हड़ताल पर जाना पड़ा। उन्होंने कहा जब तक उनकी मांगों को लेकर अधिकारियों की तरफ से उन्हें कोई ठोस आश्वासन नहीं मिल जाता। तब तक वह अपनी हड़ताल जारी रखेंगे। साथ ही काम-काज भी ठप रखेंगे। इस संबंध में एसई मुकेश गुप्ता ने कहा कि नए रेटों पर टेंडर छोड़ दिए गए हैं।
अगर इन्हें पुराने रेटों पर कोई दिक्कत आ रही है तो वे टेंडर के तहत आवेदन कर सकते हैं।