पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Double Murder Case In Ballbhgarh Faridabad

दिन दहाड़े दबल मर्डर के बाद भड़के लोग, पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बल्लभगढ़/फरीदाबाद। छांयसा थाने के तहत आने वाले घरौड़ा गांव में मंगलवार को दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने एक केबल संचालक व एक अन्य युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलने के एक घंटे बाद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो ग्रामीणों ने अजरौंदा चौक पर नेशनल हाइवे जामकर दिया।
मामला बढ़ता देख छायंसा थाने एसएचओ गनमैन समेत 4 पुलिसकर्मी के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों से सवाल-जवाब करने पर एसएचओ बाबूलाल को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। जान बचाकर भाग रहे एसएचओ पर पथराव भी किया गया। आधे घंटे तक ग्रामीणों ने हाइवे पर खड़े वाहनों पर भी डंडे बरसाए और चालकों से भी मारपीट की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी सेंट्रल कई थानों के एसएचओ समेत मौके पर पहुंचे। डीसीपी फूलकुमार ने मृतक के परिजनों से बातचीत कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। पुलिस ने शाम को 6 लोगों पर केस दर्ज किया।
छह लोगों पर मामला दर्ज
गौरतलब है कि 22 अगस्त 2013 को कोर्ट परिसर में मृतक केबल संचालक जितेंद्र उर्फ जीते के भाई शशि नागर की भी हत्या बदमाशों ने इसी स्टाइल में की थी। मृतक केबल संचालक जीते इस मामले मेें चश्मदीद गवाह था। परिजनों ने मुजेड़ी व मांगर गांव के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुिलस ने मुजेड़ी गांव के सरपंच राजवीर, इनके दो बेटे अनिल और सुंदर, अल्लीपुर के बऱ््हमजीत व एक युवक मांगर व एक युवक शाहबाद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां

बदरौला गांव निवासी जितेेंद्र सिंह उर्फ जीते (30) घरौड़ा गांव में केबल नेटवर्क चलाने का काम करता था। सोमवार रात किसी ने उसकी केबल की वॉयर को काट दिया था। इसकी सूचना मिलने पर जितेंद्र मंगलवार सुबह करीब 10 बजे अपने भाई सतपाल के साथ घरौड़ा पहुंचा। करीब 11 बजे सतपाल एक दुकान की छत पर केबल वॉयर जोड़ने के लिए छत पर चढ़ गया। जबकि जितेंद्र बिजली के खंभे पर सीढ़ी लगाकर केबल को जोड़ने लगा।
जितेंद्र ने सीढ़ी को फिसलने के डर से वहां अंडे की रेहड़ी लगाने वाले घरौड़ा निवासी अमर सिंह के बेटे कल्लू को बुलाकर सीढ़ी पकडऩे के लिए कहा। कल्लू नीचे सीढ़ी पकड़े हुए खड़ा था। बताया जाता है करीब सवा 11 बजे वहां 5-6 युवक आए और झगड़ा करने लगे।
इस पर कल्लू ने बीच बचाव की कोशिश की तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली चलते देख जितेंद्र सिंह सीढ़ी से कूदकर जान बचाने के लिए खेतों की ओर भागा। बदमाशों ने पीछे से गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। इस दौरान कई गोलियां जितेंद्र को लगीं।
आगे की स्लाइड में देखिए घटनास्थल की PHOTOS...