पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकरनाल. उत्तर रेलवे बोर्ड द्वारा सभी स्टेशनों पर दिल्ली की तर्ज पर टिकट खिड़कियों के पास इलेक्ट्रानिक डिस्पले बोर्ड लगाए जा रहे हैं। हालांकि कुछ स्टेशनों पर डिस्पले बोर्ड लगाए भी जा चुके हैं। डिस्पले बोर्ड की खासियत होगी कि यात्री के टिकट पर काउंटर पर बैठे कर्मचारी व उसकी पोस्ट भी अंकित होगी। इसके साथ ही डिस्पले बोर्ड पर जिस जगह का टिकट कटवाया है। उसका किराया भी दिखाई देगा।
स्टेशन पर लगाए गए हैं डिस्पले बोर्ड : स्टेशन की जनरल टिकट खिड़की व रिजर्वेशन टिकट खिड़की के पास डिस्पले बोर्ड लगाए गए हंै। इन डिस्पले बोर्ड का यात्रीगण पूरा फायदा उठा रहे हैं। यात्रियों को टिकट लेते ही पता चल जाता है कि उनका टिकट किस रेलवे अधिकारी ने बनाया है। टिकट का मूल्य कितना है। टिकट ले रहे यात्री सुरेश वधावन, अमित रहेजा, सुनील,पप्पू ने बताया कि यह सुविधा पहले दिल्ली स्टेशनों पर उपलब्ध है। इसका यात्रियों को काफी फायदा होगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.