पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंफरीदाबाद. नंगला एन्क्लेव पार्ट दो में एक घर में घुसकर एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। विरोध करने पर छात्रा पर चाकू से हमला किया।बचाने आए छात्रा के भाई पर भी हमला किया। सारन थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पर्वतीया कॉलोनी पुलिस चौकी प्रभारी तेजराम ने बताया कि नंगला एन्क्लेव पार्ट दो में रहने वाली 12वीं की छात्रा ने बताया कि गुरुवार रात वह घर में टीवी देख रही थी। उस समय छात्रा अकेली थी। तभी पिछली गली में रहने वाला निपुण घर में घुस गया और छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने लगा।
छात्रा की चीख सुनकर उसका भाई भी आ गया ।तभी निपुण ने छात्रा पर चाकू से वार कर दिया।भाई पर भी वार किया और भाग निकला। छात्रा को घायल अवस्था में बीके अस्पताल में भर्ती कराया। सारन थाना पुलिस ने छात्रा के बयान के आधार पर निपुण के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पर्वतीया कॉलोनी पुलिस चौकी इंचार्ज तेजराम का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। इसको जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.