पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लड़की छेड़ कर रहे थे भाग, जब किया पीछा तो चढ़ा दी कार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पलवल. लड़की छेड़कर भागे युवकों का जब लोगों ने पीछा किया तो उन्होंने उन पर गाड़ी चढ़ा दी। इससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सराय निवासी अली मोहम्मद ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा है कि वे 11 मई को बहन के यहां पुत्र इकराम व परिवार के साथ विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

अली मोहम्मद अपने पुत्र व गांव के लोगों के साथ खड़े थे। इसी बीच एक जायलो कार अजीजाबाद से रायदासका की ओर जा रही थी।अजीजाबाद गांव का एक युवक अपनी बहन को लेकर जा रहा था। आंधी के कारण वह बाइक रोककर खड़ा हो गया। इस दौरान जायलो सवार युवक उसकी बहन से छेड़छाड़ करने लगे। अली मोहम्मद के अनुसार यह माजरा जब उन लोगों ने देखा तो वे सभी युवकों को पकड़ने के लिए दौड़ पड़े। आरोपियों ने कार भगा दी।लेकिन उन्होंने पीछा कर कार को बमाडियाका में जाकर पकड़ लिया।

ग्रामीणों ने कार को चारों ओर से घेर लिया।लेकिन युवक कार से नीचे नहीं उतरे।युवकों ने ग्रामीणों से कार के आगे से हटने को कहा।युवकों ने अचानक उन लोगों पर कार चढ़ा दी। इससे इकराम, सुखबीर, जगबीर, लाखन, राधे घायल हो गए। अली मोहम्मद के अनुसार वह अपने पुत्र इकराम को पलवल अस्पताल ले गए। जहां से उसे रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में इकराम की मौत हो गई। पुलिस ने अली मोहम्मद की शिकायत पर आरोपी झुप्पा निवासी चंद्रशेखर, अमरोली निवासी मनोज व दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।