पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंफरीदाबाद. एनएच तीन स्थित डीएवी शताब्दी कॉलेज में शनिवार को परीक्षा देने बैठे बीए मार्केटिंग छठे सेमेस्टर के छात्र उस समय हक्के-बक्के रह गए जब उन्हें केवल अंग्रेजी में पेपर थमा दिया गया।
इसे देख हिंदी मीडियम के छात्रों ने परीक्षा रूम में मौजूद लेक्चर्स से पूछा तो उन्होंने कहा कि बोर्ड ने केवल अंग्रेजी में ही पेपर भेजा है। इसके बाद छात्रों ने हंगामा कर दिया। बढ़ते हंगामे के बाद कॉलेज ने छात्रों से हिंदी में अनुवाद करने के लिए एक लेक्चर्स की ड्यूटी लगाई।
अभी तक सभी पेपर हिंदी व अंग्रेजी में आते थे। लेकिन इस विषय का पेपर केवल अंग्रेजी मीडियम में आया। इससे छात्र भड़क गए। जैसे-तैसे छात्रों ने परीक्षा दी। छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन पर सहयोग न करने का आरोप लगा प्रदर्शन किया। हिंदी मीडियम के छात्रों ने प्रश्न-पत्र की होली जला विरोध प्रकट किया। छात्र मनीष शर्मा, नितेश, संजय, अनिल, विक्रम, आजाद, सोहनपाल ने बताया कि महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी की गलती का खामियाजा छात्रों को उठाना पड़ रहा है।
कॉलेज का रवैया भी सहयोगात्मक नहीं रहा। पहले रोल नंबर व सीट देखने में काफी परेशानी हुई। कइयों के रोल नंबर ही गायब मिले। इसे लेट से छात्र परीक्षा में पहुंचे। पेपर 10 अंकों का था। इसमें पांच यूनिट में 4 का हल करना था। डीएवी कॉलेज में ही यूनिवर्सिटी का परीक्षा नोडल केंद्र है। कॉलेज प्रवक्ता अशोक मंगला ने बताया कि छात्रों की समस्या को ऑन द स्पॉट हल कर दिया गया था। हिंदी में अनुवाद की व्यवस्था कर दी गई थी। विरोध प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी के प्रदेश सहमंत्री सुनील भारद्वाज सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.