पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Faridabad Daughter In Law Win Anisa's Won Bronze Medal

एशियाड: फरीदाबाद की बहू अनीसा ने जीता कांस्य पदक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अनीसा सैय्यद के मेडल जीतने पर निवास पर खुशी मनाते परिजन।
फरीदाबाद. दक्षिण काेरिया के इंचियोन में चल रहे एशियन गेम्स में शूटिंग में फरीदाबाद की बेटी श्वेता चौधरी के बाद फरीदाबाद की बहू अनीसा सैय्यद ने भी स्पोर्ट्स पिस्टल के टीम ईवेंट में ब्रांज हासिल कर देश व जिले का नाम रोशन किया। सोमवार सुबह से ही अनीसा के घर बधाइयां देने वालों का तांता लगा रहा।

अनीसा ने एशियन गेम्स में राही सर्नोबत और हिना सिद्धू के साथ मिलकर टीम 25 मी. स्पोर्ट्स पिस्टल की टीम प्रतिस्पर्धा में भाग लिया। जिसमें तीनों के अंकों का जोड़ 1729 रहा। इसके फलस्वरूप वे तीसरा स्थान प्राप्त करने में सफल रहीं। उन्हें ब्रांज मेडल हासिल हुआ। हालांकि इंडिविजुअल में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। वे दसवें स्थान पर रहकर क्वालीफाइंग राउंड में नहीं पहुंच सकीं। अनीसा को आर्थिक मदद कर रही कंपनी एंग्लाइन मेडल हंट के सीईओ मनीष बहुगुणा ने भी अनीसा की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की है। पति मुबारक का कहना है कि अनीसा के वापस आने पर उसका जोरदार स्वागत करने को शहर तैयार है।