पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पूर्व विधायक के पुत्र ने नामांकन दाखिल किया, हो सकता है रौचकत मुकाबला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद। विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों में से केवल एक में से एक कैंडीडेट ने नामांकन भरा। बड़खल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से संदीप पुरुषभान ने निर्दलीय कैंडीडेट के रूप में पर्चा दाखिल किया। बड़खल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी एवं फरीदाबाद के एसडीएम महाबीर प्रसाद के अनुसार संदीप ने मंगलवार को नामांकन दाखिल किया। संदीप दोपहर को बिना किसी ढोल धमाके के साथ नामांकन भरने पहुंचे। इसके बाद उन्होंने करीब एक बजे के आसपास नामांकन भरा।
गौरतलब है कि संदीप के पिता चौधरी पुरुषभान कालका से कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं। अभी तक फरीदाबाद जिले के तहत आने वाली छह विधानसभा सीटों में से केवल पांच कैंडीडेट ने नामांकन भरे हैं। जिन्होंने नामांकन भरे हैं वे सभी निर्दलीय हैं। अभी किसी भी बड़ी पार्टी से किसी भी कैंडीडेट ने नामांकन दाखिल नहीं किया है। सोमवार को तीन लोगों ने नामांकन भरा था। बड़खल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी एवं फरीदाबाद के एसडीएम महाबीर प्रसाद के अनुसार सोमवार को बड़खल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से अली हसन ने निर्दलीय कैंडीडेट के रूप में नामांकन भरा था। इसी तरह फरीदाबाद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से दो लोगों ने सोमवार को नामांकन भरा है।
रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला राजस्व अधिकारी कुलबीर सिंह ढाका के अनुसार फरीदाबाद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से चन्द्रवती तथा इंद्रपाल ने नामांकन भरा है। ये दोनों कैंडीडेट भी निर्दलीय हैं। इसके पहले बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र से आरक्षण विरोधी पार्टी से संजय शर्मा नामांकन दाखिल कर चुके हैं। इस तरह अभी तक कुल पांच कैंडीडेट नामांकन भर चुके हैं।