बल्लभगढ़. आईएमटी के लिए हरियाणा राज्य औद्योगिक विकास संरचना निगम (एचएसआईआईडीसी) ने जिन किसानों की भूमि अधिग्रहण की है, उनमें से 941 किसानों को प्लाट देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक पहले चरण में पांच गांव के कुल 1304 किसानों ने प्लाट के लिए एप्लाई किया था। इनमें से 363 किसानों को विभिन्न कमियों के चलते अयोग्य करार दिया गया। जबकि 941 किसान प्लाट पाने के योग्य हैं। सभी किसानों को प्लाट न मिलने से उनमें रोष है। किसान एक बार फिर से आंदोलन की रणनीति बना रहे हैं।
बैठक का किया बहिष्कार
इस संबंध में एचएसआईआईडीसी अधिकारियों व किसानों की एसडीएम कार्यालय में मीटिंग हुई। इसमें अधिकारियों ने किसानों को बताया कि एप्लाई करने वाले 1304 में से 941 किसान प्लाट पाने योग्य हैं। जबकि 363 किसान पुनर्वास नीति के अनुरूप योग्य नहीं हैं। इससे किसानों और अधिकारियों के बीच काफी देर तक वाद विवाद हुआ। इसके बाद किसान बैठक छोड़कर चले गए।
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक कर पढ़िए पूरी खबर...