फरीदाबाद। सोहना रोड स्थित एक स्कूल में पढ़ने वाली 11वीं कक्षा की छात्रा को उसका दोस्त बाइक पर एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय ले गया। वहां युवक और उसके दो अन्य साथियों ने छात्रा के साथ रेप किया। गैंग रेप के दौरान तीनों आरोपियों ने छात्रा का अश्लील एमएमएस भी तैयार कर लिया। जिससे तीनों उसे ब्लैकमेल करने लगे।
छात्रा के विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी अश्लील तस्वीर व्हाट्सएप पर उसके परिजनों को भेज दी। मामले का पता चलते ही इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक गांव बहबलपुर निवासी लड़की ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह सोहना रोड स्थित एक स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती है। जून 2014 को वह छपरौली अपने रिश्तेदार के यहां गई थी। वहां उसकी दोस्ती ललित नामक युवक से हो गई। इसके बाद ललित आए दिन उससे मिलने लगा। 19 नवंबर को ललित बाइक लेकर उसके स्कूल पहुंच गया और उसे बैठाकर एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में ले गया। शेष पेज |15
वहां ललित, सोनू व एक अन्य युवक ने उसके साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं। विरोध करने पर तीनों ने डरा धमका कर उसके साथ बारी-बारी से रेप किया।
इस दौरान तीनों ने उसकी अश्लील फिल्म भी तैयार कर ली। इस फिल्म की मदद से तीनों उसे ब्लैकमेल कर आए दिन अपनी हवस का शिकार बनाने लगे। पिछले दिनों छात्रा ने उन्हें मनमानी करने से रोकने का प्रयास किया तो उसे बदनाम करने के इरादे से आरोपियों ने उसकी अश्लील तस्वीरें उसके चाचा के
मोबाइल के व्हाट्सएप पर भेज दी। मामले का पता चलते ही छात्रा ने परिजनों की मदद से पुलिस को शिकायत दे दी। पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।