बल्लभगढ़. मवई रोड पर नहर किनारे 7 अक्टूबर को झाड़ियों में मृत मिली युवती के चारों हत्यारोपियों को पुलिस ने गुरुवार को इलाका मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। वहां से अदालत ने उन्हें पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रिमांड के दौरान आरोपियों से हत्या के संबंध में पूछताछ व साक्ष्यों को जुटाने का प्रयास किया जाएगा।
क्या था मामला
7 अक्टूबर 2013 को थाना भूपानी पुलिस ने दोपहर करीब 3 बजे आगरा कनाल के पास झाड़ियों से एक लड़की का शव बरामद किया था। उसका सिर धड़ से अलग पड़ा था। मृतका के दोनों हाथ बंधे थे। सीआईए टीम ने पूरे एनसीआर में 16 से 26 साल की उम्र की गायब हुई करीब 55 लड़कियों का ब्यौरा इकट्ठा कर उनके फोटो कलेक्ट किए थे। बाद में मृतका की पहचान नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के ज्योति नगर थाना एरिया में रहने वाले फकरूद्दीन की बेटी दनिश्ता के रूप में हुई थी। इसके बाद पुलिस ने हत्यारों की पहचान करने का कार्य किया। मृतका के परिजनों ने बदायूं के सहसवान के रहने वाले अनवर पठान पर शक जताया था। पुलिस के अनुसार अनवर फरीदाबाद के वजीरपुर रोड पर कास्टिंग कंपनी में काम करता है। अनवर के साथ दनिश्ता की बड़ी बहन का देवर भी काम करता था।
स्लाइड्स पर क्लिक कर पढ़िए पूरी खबर...