पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लघु सचिवालय, कोर्ट परिसर व तहसील लाइसेंसी आर्म्सधारकाें की एंट्री बंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो- सेक्टर-12 लघु सचिवालय में सोमवार को हुई घटना के बाद गेट तैनात पुलिस।
फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय, कोर्ट परिसर व तहसील में अब लाइसेंसी हथियार लेकर इंट्री नहीं की जा सकेगी। सोमवार दोपहर को डीसी दफ्तर के बाहर प्रॉपर्टी डीलर वेदप्रकाश चंदीला द्वारा गोली मारे जाने के मामले ने प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस की आंख खोल दी है। अहम बात यह है कि हथियार लेकर डीसी सहित बड़े अधिकारियों के आसपास घूमने से बड़ा हादसा भी हो सकता है। इसलिए मंगलवार सुबह से पुलिसकर्मियों की दो टीमें लघु सचिवालय के मेन गेट और डीसी दफ्तर के बाहर तैनात कर दी गई हैं। अब लघु सचिवालय के अंदर प्रवेश करने वाले सभी लोगों की चेकिंग शुरू हो गई है।
चुनाव है सिर पर
विधानसभा चुनाव सिर पर होने के चलते सोमवार को हुआ हादसा लापरवाही की बड़ी चूक मानी जा रही है। चुनाव के दौरान सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में अधिकारियों का जमावड़ा रहेगा। यहां सुरक्षा में लापरवाही भारी पड़ सकती है। अब पुलिस की तरफ से गहन चेकिंग शुरू की गई है।

डीसी की सुरक्षा पर जोर
पुलिस की तरफ से सिर्फ डीसी की सुरक्षा पर जोर दिया गया है। उनके कार्यालय के बाहर एक महिला व एक पुलिसकर्मी तैनात कर दिया गया है। इसके अलावा डीसी के गनमैन व उनके ड्राइवर भी कार्यालय के बाहर रहते हैं। डीसी के दो पियून भी हर समय खड़े रहते हैं। इन सभी को सतर्कता बरतने के आदेश दिए गए हैं। पुलिस ने केवल डीसी दफ्तर के बाहर की सुरक्षा बढ़ाई है।

कोर्ट में भी वकील हैं चुनौती

कोर्ट परिसर में इंट्री करते समय पुलिस वकीलों की चेकिंग नहीं कर सकती। कोई भी वकील के भेष में कोर्ट परिसर में आसानी से घुस सकता है। यहां जिस पुलिसकर्मी ने वकील को हाथ लगाने की हिमाकत की, उसे सबक सिखा दिया गया। इस कारण यहां सुरक्षा में अभी कमजोरी है। वकील के अलावा अन्य लोगों की चेकिंग के लिए कोर्ट परिसर के दोनों गेटों पर पुलिसकर्मी तैनात किए जा चुके हैं।
अब बरतें सावधानी

- लघु सचिवालय, कोर्ट, तहसील में जाने वाले लोग अपने साथ कोई भी हथियार लेकर न जाएं।
- किसी भी संदिग्ध की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम के 100 नंबर पर दें।
- चेकिंग के दौरान किसी भी पुलिसकर्मी से बहस न करें।
- मतदान तक अपने साथ अधिक नगदी लेने से परहेज करें।
- यदि जरूरी है तो नगदी से संबंधित प्रूफ अपने पास रखें और पुलिसकर्मी को साथ ले लें।
- अपने वाहन को पार्किंग में ही खड़ा करें।
यहां दें तत्काल सूचना
पुलिस कंट्रोल रूम 100
पुलिस कंट्रोल रूम मोबाइल नंबर 09999150000
कंट्रोल रूम लैंडलाइन नंबर 0129- 2227200
सीपी ऑफिस नंबर 0129-2438000, 2437444
महिला स्पेशल नंबर 1091
आगे की स्लाइड्स में देखें और फोटो...