पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपलवल. गणतंत्र दिवस पर पेश किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की फाइनल रिहर्सल शुक्रवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में हुई। इस दौरान कार्यक्रम प्रस्तुत करने वालों में गजब का जोश था। इस मौके पर डीसी अतुल कुमार ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने पीटी, डंबल, लैजियम शो प्रस्तुत किया। हरियाणा पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी जूनियर विंग, स्काउट्स, गल्र्स गाइड, प्रजातंत्र के प्रहरी आदि की टुकडिय़ों ने मार्चपास्ट किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पलवल कैंप की छात्राओं ने हरियाणवी एक्शन सांग आर्यव्रत इस देश में यू हरियाणा प्रदेश, निशांत पब्लिक स्कूल के बच्चों ने बृज की होली, वृंदावन की गलियों में छाई अजब बहार तथा डीएवी स्कूल के बच्चों ने राजस्थानी एक्शन गीत सुनी आरे समा पीर प्रस्तुत किया।
इसी प्रकार एमवीएन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने नागालैंड एक्शन गीत नै लियो निकुर गामा-गाम नियो न्यारे तथा विवेकानंद स्कूल की छात्र-छात्राओं ने हरियाणवी एक्शन गीत बटेऊ तूने जुल्म किया रे, एसपीएस स्कूल के बच्चों ने कन्या भू्रण हत्या पर आधारित एक्शन गीत बेटियां मारी क्यों जाती प्रस्तुत किया। डीपीएस के बच्चों ने भांगड़ा जट्टा जाग पाया नि हुड जागो आइयां प्रस्तुत किया।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक राकेश आर्य, एडीसी दिनेश यादव, एसडीएम जग निवास, सिटी मजिस्ट्रेट सुरजीत सिंह नैन, जिला राजस्व अधिकारी पंकज सेतिया, जिला शिक्षा अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्कूलों के अध्यापक-अध्यापिकाएं तथा छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.