पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकरनाल. राजपूत समाज की मांग को लेकर सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने सोमवार को केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी से मुलाकात की। इस दौरान सांसद ने करीब एक घंटा तक मनीष तिवारी से बातचीत की और राजपूत समुदाय के प्रति जोधा अकबर सीरियल में दिखाए जा रहे विवादित दृश्यों को हटवाने की मांग की।
सांसद ने कहा कि किसी भी समाज की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी वर्ग का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
तिवारी ने आश्वस्त किया कि जोधा अकबर सीरियल से विवादित दृश्यों को हटवा दिया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस बारे में निर्देश जारी किए।
हाल ही में सांसद डॉ. अरविंद शर्मा को ज्ञापन देकर राजपूत सभा करनाल के प्रधान रामपाल, उपप्रधान हरदीप राणा व अन्य पदाधिकारियों ने मांग की थी कि जोधा अकबर सीरियल में ऐसे दृश्यों को हटवाया जाए, जो समुदाय के खिलाफ हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.